Coronavirus Update: भारत में 5,076 नए मामले दर्ज, मरने वालों की कुल संख्या हुई 5,28,150

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:43 PM IST

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 5,076 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं। अब COVID-19 मामलों की कुल संख्या 44,495,359 हो गई, जबकि एक्टिव मामले घटकर 47,945 हो गए हैं।

आज सुबह अपडेट किये गए स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, 11 नई मौतों के बाद, मरने वालों की कुल संख्या 5,28,150 हो गई है। 

भारत में अब तक कुल 2,149,536,744 वैक्सीन शॉट्स दिए जा चुके हैं। जिसमें से 1,781,723 Covid-19 वैक्सीन खुराकें 10 सितंबर को दिए गए हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव मामले कुल संक्रमण के केवल 0.11 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 प्रतिशत ( या 43,919,264 मरीज़ ठीक हुए ) हो गया है।

वहीं 24 घंटे में दर्ज किये जाने वाले सक्रिय COVID-19 मामले में भी 905 मामलों की कमी आयी है। 

कुल मामलों में सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्य महाराष्ट्र (8110131), केरल (6769332), कर्नाटक (4058178), तमिलनाडु (3573236), और आंध्र प्रदेश (2337564) हैं।

सबसे एक्टिव मामलों वाले पांच राज्य हैं- केरल (10321), महाराष्ट्र (6578), तमिलनाडु (4896), कर्नाटक (4379), और असम (2835) हैं।
सबसे अधिक मृत्यु वाले पांच राज्य महाराष्ट्र (148285), केरल (70904), कर्नाटक (40258), तमिलनाडु (38038), और दिल्ली (26491) हैं।

वहीं देशभर में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,28,150 हो गई है। बता दें, भारत में COVID महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

First Published : September 11, 2022 | 9:47 AM IST