Coronavirus Update: भारत में 5,221 नए मामले दर्ज, मरने वालों की कुल संख्या हुई 5,28,165

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 12 सितम्बर को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 5,221 नए Coronavirus मामले दर्ज किए हैं। अब COVID-19 मामलों की कुल संख्या 44,500,580 हो गई, जबकि एक्टिव मामले घटकर 47,176 हो गए हैं।

आज सुबह अपडेट किये गए स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, 15 नई मौतों के बाद, मरने वालों की कुल संख्या 5,28,150 हो गई है। 

भारत में अब तक कुल 2,152,613,049 वैक्सीन शॉट्स दिए जा चुके हैं। जिसमें से 1,781,723 Covid-19 वैक्सीन खुराकें 10 सितंबर को दिए गए हैं। 

देश में एक्टिव मामले कुल संक्रमण के केवल 0.11 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गया है।

वहीं 24 घंटे में दर्ज किये जाने वाले एक्टिव COVID-19 मामले में भी 769 मामलों की कमी आयी है। 

कुल मामलों में सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, और आंध्र प्रदेश हैं।

वहीं देशभर में अब मरने वालों की संख्या 5 लाख 28  हज़ार के पार हो गई है। बता दें, भारत में COVID महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। 

First Published : September 12, 2022 | 9:58 AM IST