केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 15 सितम्बर को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 6,422 नए Coronavirus मामले दर्ज किए हैं। अब COVID-19 मामलों की कुल संख्या 44,516,479 हो गई, जबकि एक्टिव मामले 46,389 हो गए हैं।
आज सुबह अपडेट किये गए स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, 34 नई मौतों के बाद, मरने वालों की कुल संख्या 528,250 हो गई है।
भारत में अब तक कुल 2,159,816,124 वैक्सीन शॉट्स दिए जा चुके हैं। जिसमें से 3,109,550 Covid-19 वैक्सीन खुराकें 14 सितंबर को दिए गए हैं।
देश में मरने वालों का अकड़ा कुल संक्रमण का केवल 1.19 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है।
24 घंटे में दर्ज किये जाने वाले एक्टिव COVID-19 मामलों में तेज़ी आयी है।14 सितम्बर को केवल 640 नए मामले दर्ज किये गए थे।
कुल मामलों में सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, और आंध्र प्रदेश हैं।
वहीं देशभर में अब तक मरने वालों की संख्या 528,250 हो गई है। बता दें, भारत में COVID महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।