गुरुवार को कस्टम विभाग ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक शख्स को गिरफ्तार किया। तलाशी के बाद शख्स के पास 7 घडियां बरामद हुई। इन घड़ियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 28 करोड़ रुपये अधिक है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सिर्फ एक घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये मानी जा रही है।
महंगी ब्रांड की घड़ियां
ये घड़िया ROLEX, PIAGET और JACOB & Co जैसे कंपनियों की है। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से एक घड़ी अमेरिकी आभूषण कंपनी JACOB & Co की है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27 करोड़ की है। इसे बनाने में 76 सफेद हीरे और 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसके निर्माण में जेमस्टोन और व्हाइट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है।