वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में हालैंड में अग्रणी आईएनजी ग्रुप ने सेबी के पूर्व प्रमुख एम दामोदरन को भारत में अपना प्रमुख प्रतिनिधि और सलाहकार नियुक्त किया है।
कंपनी की ओर से यह जानकारी आज एक प्रेस रिलीज में दी गई। अपनी गैर कार्यकारी भूमिका में दामोदरन आईएनजी के बैंकिंग,बीमा और निवेश कारोबार के प्रबंधन और हिस्सेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे। आईएनजी के ग्रुप के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य इली लीनारेस ने बताया कि वे जानेमाने विशेषज्ञ हैं।
भारत में कपनी की ग्रोथ रणनीति वे अहम योगदान देंगे। उन्हें वित्तीय और सर्वाजनिक क्षेत्र में 30 वर्ष का कार्यानुभव है। इस दौरान वे आरबीआई, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और सूचान प्रसारण मंत्रालय में कई अहम पदों में रहे हैं। 2001-05 के बीच वे यूटीआई के चेयरमैन भी रहे हैं।