आज से शुरू होगा डिफेंस एक्सपो 2022, दुनिया देखेगी भारत की ताकत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

आज से गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। पांच दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां भाग लेंगी। 21 और 22 अक्टूबर को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस बार डिफेंस एक्सपो में स्वदेशी निर्मित हथियार की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।डिफेंस एक्सपो 2022 का थीम Path to Pride है।
प्रत्येक दो साल में होता है आयोजन

डिफेंस एक्सपो का आयोजन प्रत्येक दो साल में एक बार किया जाता है। इस साल आयोजन होने वाला डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण है। इस साल के डिफेंस एक्सपो में सिर्फ स्वदेशी कंपनियां तथा वैसी कंपनी जो OEM (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) है और उनका किसी भारतीय कंपनी के साथ जॉइंट वेंचर या फिर उनकी कोई सहायक कंपनी भारत में हो उन्हें ही हिस्सा लेने की इजाजत मिली है। इस साल डिफेंस एक्सपो में 33 देशों के लोग सहित 75 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कई नए हथियार होंगे लॉन्च

डिफेंस एक्सपो 2022 में लगभग 47 नए हथियार लॉन्च होंगे। इसके साथ ही लगभग 350 हथियारों के लिए करार, 18 ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी और 35 से अधिक नई घोषणाएं होगी। डिफेंस एक्सपो 2022 के दौरान भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद के दूसरे संस्करण का भी आयोजन किया गया है जिसमें 53 से अधिक अफ्रीकी देशों को आमंत्रित किया गया है।
 

First Published : October 18, 2022 | 12:17 PM IST