Delhi Weather Today: कैसा है दिल्ली का मौसम? जानें IMD ने आज क्या दी जानकारी

Delhi Weather Today: आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 09, 2024 | 1:44 PM IST

Delhi Weather Today:  राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : February 9, 2024 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)