Delhi Weather Today: दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम? चेक करें वेदर अपडेट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 26, 2024 | 2:55 PM IST

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। भाषा अमित मनीषा

First Published : August 26, 2024 | 11:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)