Vistara के विमान में गड़बड़ी, रास्ते से लौटी फ्लाइट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

दिल्ली से मुंबई जा रही है विस्तारा की एक फ्लाइट को बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोमवार को विस्तारा एयरलाइन्स के विमान, बोइंग 737 एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में आवाज आने लगी थी, जिसके बाद दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते में वापस लौटना पड़ा।  इस बारे में DGCA ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। 

इसी के साथ DGCA ने विस्तारा की फ्लाइट में आई गड़बड़ी के लिए जांच के आदेश भी दे दिए हैं। बता दें, विस्तारा- टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (SIA) का एक ज्वाइंट वेंचर है। 

वहीं इस मामले में कंपनी ने भी अपनी फ्लाइट के दिल्ली वापस लौटने की बात की पुष्टि की है और बताया कि फ्लाइट के टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही तकनीकी खराबी का पता चला, और तुरंत ही एहतियात के चलते पायलट ने विमान को वापस दिल्ली लौटाने का फैसला किया। 

विस्तारा के इस विमान को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। इसके अलावा यात्रियों के लिए दूसरे विमान की भी व्यवस्था की गई।

First Published : September 6, 2022 | 9:22 AM IST