आंख भी खुली नहीं, पैन कार्ड पास में!

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 5:43 PM IST

महज नौ दिनों की उम्र में ही माही के पास पैन कार्ड आ गया है। इसके बाद वह देश की सबसे कम उम्र की पैन कार्ड और बैंक खाताधारक बन गई है।


माही का जन्म 4 अगस्त को भायंदर में हुआ , 5 अगस्त को वसई जनता सहकारी बैंक लिमिटेड की खाताधारक बनी और 9वें दिन यानी 13 अगस्त को आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड मिलने के साथ ही सबसे कम उम्र की पैन कार्डधारक बन गई।

माही के पिता उज्जवल जामाद ने बताया- बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए जन्म से निवेश करने के इरादे से हमने जन्म लेने के दूसरे दिन ही बैंक में खाता खोला और उसी के आधार पर दूसरे दिन ही पैन कार्ड के लिए अवेदन भर दिया।

माही को 13 अगस्त को पैन कार्ड (एएएलपीजेड 7091 एच) मिल गया। इसके अलावा चौथे दिन ही माही को बीमा का सुरक्षा कवच भी मिल गया है। माही की मां रचना और पिता उज्जवल, माही के बेहतर भविष्य के लिए डीमैट एकाउंट खोलकर शेयर बाजार में निवेश करने के साथ ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में माही को सबसे कम उम्र की पैन कार्डधारक का प्रमाण पत्र देने का आवेदन भी करेंगे।

First Published : August 19, 2008 | 2:10 AM IST