Gautam Adani की बढ़ी संपत्ति, बन गए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 PM IST

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaires) के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई हैं। अदाणी 131.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदाणी ने Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ते हुए तीसरा पायेदान हासिल किया है। 
एलन मस्क टॉप पर, बर्नार्ड अर्नाल्ड दूसरे पायेदान पर 

हाल ही में 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील (Twitter Deal) पूरा करने वाले टेस्ला के CEO एलन मस्क फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में पहले नंबर पर काबिज हैं। मस्क की कुल नेटवर्थ 223.8 अरब डॉलर है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ड हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 156.5 अरब डॉलर है। 
मुकेश अंबानी 8वें नंबर पर

इस सूची में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। वह इस सूची में आठवें पायेदान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर है। इस सूची में पांचवें नंबर पर वॉरेन बफे ने जगह बनाई हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 104.5 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स छठे नंबर पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 102.9 अरब डॉलर है। मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में तेजी से कमी आई हैं, वह इस सूची में 29वें स्थान पर खिसक गए है। 

First Published : October 30, 2022 | 3:24 PM IST