केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, पढ़े पूरी खबर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि सरकार कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा करेगी। अभी हाल ही में नवरात्रि के समय केंद्र सरकार कर्मचारियों को महांई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। साथ ही इसका भुगतान के लिए सरकार ने सैलरी में देना शुरू भी कर दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, सरकार एक बार फिर से अगले महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि इसका ऐलान साल 2023 में होगा। 

बता दें कि जुलाई 2022 से लेकर दिसंबर तक के महंगाई के आकड़ों से तय किया जाएगा कि महंगाई भत्ते को कितना बढ़ाना चाहिए। जुलाई और अगस्त के नंबर्स को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगई भत्ते में इजाफा देखने को मिल सकता है।

जानें कितनी फीसदी बढ़ सकता है अगला महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर न‍िर्भर करेगी। सरकार जुलाई 2022 के महंगाई भत्ते का ऐलान पहले ही कर चुकी है और अब साल 2023 के महंगाई भत्ते का ऐलान होना है। बता दें कि , जुलाई और अगस्‍त के नंबर्स में उछाल आने से अगले साल के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

41 फीसदी होगा महंगाई भत्ता

मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से अगर महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा तो यह बढ़कर 41 फीसदी पहुंच जाएगा. अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है।

First Published : October 7, 2022 | 12:19 PM IST