टेक कंपनी गूगल ने भारत में गूगल प्ले प्वाइंट्स (Google Play Points) को लॉन्च कर दिया है। इस नए प्रोग्राम के आने से यूजर्स को कई सारे फायदे होंगे।
गूगल प्ले प्वाइंट्स प्ले स्टोर का एक प्रोग्राम है, जिसे अलग-अलग लेवल में बांटा है- ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड और प्लटिनम। इन लेवल से सर्विस सब्सक्राइब करने पर यूजर को प्वाइंट्स और रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे। फिलहाल ये प्रोग्रम 28 देशों में ही उपलब्ध हैं।
गूगल का उद्देश्य है कि इस प्रोग्राम के जरिए ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ा जा सके।
बता दें कि गूगल प्वाइंट्स से मिलने वाले प्वाइंट्स को खरीदारी के लिए रिडीम किया जा सकता है।
प्वाइंट्स के लिए यूजर्स को Play Store में गेम, ऐप, इन-ऐप आइटम और सर्विस की खरीदारी करनी होगी।
गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि आने वाले समय में यह प्रोग्राम और भी कई देशों में होगा।
बता दें कि इस प्रोग्राम के लिए गूगल ने दुनिया के कई ऐप्स और गेम्स के डेवलेपर्स के साथ डील की है। भारत की बात करें तो गूगल 30 पार्टिसिपेटिंग टाइटल के साथ पार्टनर कर रहा है। इसमें 8 Ball Pool, टीजी इंक (इवोनी: द किंग्स रिटर्न), ग्लोबल स्टूडियोज मिनीक्लिप (8 बॉल पूल), Ludo King, and Ludo Star, Truecaller और Wysa शामिल हैं।
गूगल का यह प्रोग्राम भारत में अगले हफ्ते से शुरू होगा। बता दें कि इस प्रोग्राम का इस्तमाल करने के लिए यूजर्स कोई मासिक शुल्क नहीं देना होगा।