सरकार ने देश के 8 यूट्यूब चैनल को बंद करने का आदेश दिया है। इन चैनलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा , और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर अफवाह उड़ाने और गलत तथ्य पेश करने का आरोप है। इन आठ चैनलों में एक पाकिस्तान का चैनल भी शामिल है।
सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ब्लॉक किए गए इन चैनलों के कुल 114 करोड़ ‘व्यूज’ यानी उन्हें 114 करोड़ बार देखा गया है और उन सभी चैनल के कुल मिलाकर 85.73 लाख सब्सक्राइबर हैं।
इन चैनलों को सूचना प्रौद्योगिकी नियम-2021 के तहत बंद किया गया है। सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह सामग्री साम्प्रदायिक सद्भाव और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है।