MSP बढ़ाने को तैयार सरकार, दीवाली से पहले रबी किसानों को मिल सकती है खुशखबरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

 इस त्योहारी सीजन में किसानों को अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार गेहूं और दाल समेत रबी की 6 फसलों  की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) को 9 फीसदी तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

खबरों के मुताबिक, सरकार ने कैबिनेट नोट भी भेज दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इसी हफ्ते किसानों के हित में फैसला ले सकती है। 

बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सरकार, किसानों से फसल खरीदती है। आसान भाषा में समझें तो सरकार, किसानों से खरीदी जाने वाली फसल पर जो पैसे चुकाती है, उसे ही MSP कहते हैं। इससे नीचे किसानों को उनकी फसलों के लिए भुगतान नहीं किया जाता।

जानिए किन फसलों पर आ सकता है MSP को लेकर फैसला

खबरों के मुताबिक, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने गेहूं समेत सभी रबी फसलों की एमएसपी में 3 से 9% बढ़ोतरी की मांग की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि दालों की MSP पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।  बारले, चना, मसूर, सरसों की भी MSP बढ़ने की उम्मीद है।

महंगाई को लेकर सरकार का एक्शन प्लान

Essential Commodities के दामों पर नियंत्रण करने के लिए खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय सरकार के एक्शन प्लान की जानकारी देंगे। बता दें कि बेमौसम बरसात और ग्लोबल चैलेंज के कारण फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है।  खाद्य तेल, गेहूं, चीनी, प्याज समेत कई अन्य जरूरी चीजों को लेकर मूल्य नियंत्रण का मसौदा तैयार किया गया है। सरकार बफर स्टॉक, होर्डिंग पर एक्शन और एक्सपोर्ट पर पुनर्विचार जैसे कदम उठा सकती है।

First Published : October 17, 2022 | 11:21 AM IST