सिंगुर में टाटा मोटर्स के नैनो संयंत्र को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के तहत रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी से मुलाकात की।
दोपहर बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी भी राज्यपाल के बुलावे पर राजभवन पहुंचीं, जहां बुद्धदेव भट्टाचार्य भी मौजूद थे। 24 अगस्त से शुरू हुए सिंगुर घेराव के बाद यह पहला मौका था, जब ममता वहां से हटीं और बातचीत के लिए खुद राजभवन पहुंचीं।
सूत्रों के मुताबिक, इस मसले पर सहमति बन चुकी है, जिसमें सरकार की ओर से मुआवजा में थोड़ी उदारता बरती गई है। मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर पार्टी से बात करने के बाद राज्यपाल को सूचित करेंगे।