आईडीएफसी का ऋण 24.8 प्रतिशत बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

 आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा सितंबर तिमाही में ग्राहकों को दिया गया कर्ज पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24.8 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक द्वारा ग्राहकों को दिया गया कर्ज सितंबर 2022 के अंत में (वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में) 1.45 लाख करोड़ रहा है। निजी क्षेत्र के इस बैंक की संपत्ति बही में जून 2022 के अंत में (वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही) 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी और यह 1.37 लाख करोड़ रुपये था।
पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जमा में वृद्धि 35.9 प्रतिशत थी। यह सितंबर 2022 के अंत तक 1.14 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें जून 2022 तिमाही के 1.02 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कम लागत के धन- चालू खाता और बचत खाता (सीएएसए) की कुल जमा में हिस्सेदारी 30 सितंबर 2022 को 51.34 प्रतिशत थी, जो 30 जून, 2022 के 50.04 प्रतिशत की तुलना में ज्यादा है।
मॉर्गेज कारोबार में पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और खुदरा बही में इसकी हिस्सेदारी 36.9 प्रतिशत है। खुदरा कर्ज में आवास ऋण,  वाहन ऋण, क्रेडिट कार्ड आते हैं, जिनकी कुल कर्ज में हिस्सेदारी  66.4 प्रतिशत थी।         

First Published : October 3, 2022 | 11:08 PM IST