त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, भीड़ को कम करने के लिए बढ़ाए प्लेटफार्म टिकट के दाम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

त्योहारी सीजन में सबसे रेल यात्रा करने वालों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसको देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 10 रुपये में मिलने वाली स्टेशन टिकट के दाम को बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया है। अगर आप अपने किसी परिजन को ट्रेन पकड़ाने के लिए स्टेशन जाते हैं तो आपको अब 10 की जगह 30 रुपये खर्च करने होंगे। 
भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

रेलवे का कहना है कि यह फैसला स्टेशन पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए लिया गया है। दिवाली और छठ के कारण सभी स्टेशनों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। यह नियम 30 अक्टूबर तक लागू रहेगा जिसके बाद फिर से टिकट के दाम कम कर दिए जाएंगे। इस बढ़ोतरी से सबसे अधिक फायदा आनंद विहार टर्मिनल, गाजियाबाद, साहिबाबाद जैसे स्टेशनों से रेलवे को मिलेगा क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में लोग यूपी, बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करते हैं।

First Published : October 15, 2022 | 6:32 PM IST