भारत VS नीदरलैंड: भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का टारगेट, विराट ने लगाया T20 में 35वां अर्द्ध शतक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:07 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने आज अपना दूसरा मैच खेल रही है। सिडनी में आज भारत-नीदरलैंड का मैच खेला जा रहा है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमें पहली बार टी20 में आमने-सामने हैं। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने लगातार दूसरी बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं कोहली की पूरे टी-20 की ये 35वीं हाफ सेंचुरी है। वहीं आज सूर्या, कोहली और रोहित शर्मा तीनों ने ही अर्द्ध शतक जड़ कर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अगर आज टीम इंडिया नीदरलैंड को हराती है तो ग्रुप-2 में नंबर-1 बन जाएगी। 

आज रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेल कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

First Published : October 27, 2022 | 2:22 PM IST