विश्व की टॉप-20 एयरलाइन्स में भारत के Vistara को मिली जगह

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन विस्तारा (Vistara) अब विश्व की सबसे बेहतरीन एयरलाइन्स में एक भी है। ग्लोबल एयर ट्रांसपोर्ट रेटिंग ऑर्गेनाइजेशन स्काईट्रैक्स के वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2022 (Skytrax World Airline Awards 2022) में भारतीय एयरलाइन्स विस्तारा को शामिल किया गया है।
 
वहीं कतर एयरवेज को दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन का दर्जा मिला है। इस लिस्ट में दूसरी जगह हासिल की है सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड और अमीरात एयरलाइन्स को तीसरे स्थान पर रखा गया हैं।
 
इस लिस्ट में टॉप फाइव एयरलाइन्स में ऑल निप्पॉन एयरवेज कंपनी (All Nippon Airways Co.) और ऑस्ट्रेलिया की क्वांटास एयरवेज लिमिटेड (Qantas Airways Limited) शामिल हैं। 
 
अलग-अलग कैटेगरी में दिया गया अवार्ड
 
इन एयरलाइन्स को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिया गया है।  सिंगापुर एयरलाइंस को बेस्ट फर्स्ट क्लास केबिन का अवार्ड मिला है। वहीं कतर एयरवेज को बेस्ट बिजनेस क्लास के लिए चुना गया।

First Published : September 26, 2022 | 1:56 PM IST