FT EMBA 2022 रैंकिंग में ISB वैश्विक स्तर पर 44वें स्थान पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) शीर्ष 100 फाइनेंशियल टाइम्स (FT) कार्यकारी एमबीए 2022 रैंकिंग में भारत में नंबर एक और वैश्विक स्तर पर 44वें स्थान पर आया। आईएसबी के बाद, भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (IIA-B) FT सूची में वैश्विक स्तर पर 67वें स्थान पर है। 
बी-स्कूल ने एक बयान में कहा कि इस साल की रैंकिंग के लिए ‘पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर सीनियर एक्जीक्यूटिव्स’ (पीजीपीमैक्स) वर्ग 2019 के पूर्व छात्रों का सर्वेक्षण किया गया है और आईएसबी ने पिछले साल की तुलना में इस साल की रैंकिंग के विभिन्न मानकों में काफी ऊंचा स्थान हासिल किया है। 

ISB के अकादमिक कार्यक्रम के डिप्टी डीन प्रो. रामभद्रन थिरुमलाई ने कहा, ‘‘यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि कैसे आईएसबी ने एफटी के विभिन्न रैंकिंग मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 
ISB का पीजीपीमैक्स वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है, जो अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के इच्छुक हैं और इस प्रक्रिया में अपने संगठनों में नए विचार और सोच प्रदान करते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि ISB अपने छात्रों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन प्रदान करना जारी रखेगा और उन्हें सबसे आगे रहने के लिए सशक्त बनाएगा। 

First Published : October 17, 2022 | 5:22 PM IST