जियो ने अपना पहला और सस्ता लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। जिन ग्राहकों को Jio के इस सस्ते लैपटाप का बेसब्री से इंतजार था, वह अब इसे खरीद सकते है। इस साल Reliance की AGM में Jio Book की एक झलक देखने को मिली थी।
कंपनी ने सस्ता लैपटॉप Jio Book बाजार में उतार दिया है जो कि ग्राहकों के लिए यह एक बजट फ्रेंडली लैपटॉप है, इसकी कीमत मात्र 19 हजार रुपये रखी गई है।
हालांकि, इस लैपटॉप को अभी सिर्फ Government e-Marketplace (GeM) की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस नए प्रोडक्ट को दिवाली तक बाकि बाजारों में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, जियो की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई है।
आइए, जानते हैं इस लैपटॉप के फीचर्स से जुड़ी अधिक जानकरियां…
क्या है कीमत?
Government e-Marketplace (GeM) की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 19,500 रुपए दी गई है। बता दें कि इसकी खरीदारी सभी कस्टमर्स नहीं कर सकते हैं। इसे केवल सरकारी कर्मचारी ही खरीद सकते हैं।
Jio Book के स्पेसिफिकेशंस
11.6-inch का HD डिस्प्ले
1366×768 पिक्सल रेज्योलूशन
मैक्सीमम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है
Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर
Adreno 610 GPU
इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ 13 घंटे की है
इसमें कस्टमर को 4जी का सपोर्ट भी मिलेगा
आपको बता दें कि Jio Book में माइक्रोसॉफ्ट एड ब्राउजर प्री-इंस्टॉल दिया गया है। साथ ही जियो के कुछ एप्स भी प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
क्या है Jio Book की स्टोरेज
कस्टमर को Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम मिलेगी।