Exchange Traded Fund:
एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ)
यह सूचकांक पर आधारित फंड है। इसका कारोबार किसी स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की तरह किया जाता है। खरीद-बिक्री के अनुसार दिन भर में इसकी कीमतों में बदलाव होता रहता है। गोल्ड ईटीएफ इसका एक अच्छा उदाहरण है।
Systematic Risk:
सिस्टेमेटिक जोखिम
निवेश की दुनिया में ब्याज दर, आर्थिक मंदी, युध्द आदि सिस्टेमेटिक जोखिम के वर्ग में आते हैं। इनसे संपूर्ण बाजार प्रभावित होता है। विशाखण के बावजूद इस जोखिम से निपटना आसान नहीं होता है। इस जोखिम से लगभग सभी प्रकार की प्रतिभूतियां प्रभावित होती हैं। हेजिंग के द्वारा सिस्टेमेटिक जोखिम को कम किया जा सकता है।