बाजार शब्दावली

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 3:45 AM IST

Gold Fund:
गोल्ड फंड


एक ऐसा फंड जो आमतौर पर सोना उत्पादन करने वाली कंपनियों में निवेश करती है। इन फंडों के शेयरों के दाम अमुमन सोने की मौजूदा भाव के बराबर होती है,यह मानते हुए कि इस फंड की ज्यादातर परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी सोना उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयर,सोना खदान के बांड और निर्माण में होती है।

Redemption Fee:
प्रतिदान शुल्क

प्रतिदान शुल्क:-यह एक प्रकार का जुर्माना है,जिसे कोई निवेश करने वाली कंपनी उन कारोबारियों से वसूलती है,जो म्युचुअल फंड से संबंधित कारोबार करते हैं। इस प्रकार इस जुर्माने का असल मकसद लघु अवधि और इन एंड आउट ट्रेडिंग वाले म्युचुअल फंडों के कारोबार को कम करना होता है।

First Published : June 5, 2008 | 10:52 PM IST