आज दोपहर तीन बजे सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे देश के बड़े नेता

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:53 PM IST

आज मंगलवार दोपहर 3 बजे समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अपनी आख़िरी सांसें ली। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

दशकों तक उत्तर प्रदेश पर राज करने वाले मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों तांता लगा हुआ है। उनके पैतृक घर सैफई में ‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 

‘नेताजी’ के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10 बजे सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। जहाँ पर उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। फिर दोपहर तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई राजनीतिक दिग्गजों भी सैफई पहुँच रहे हैं। 

First Published : October 11, 2022 | 10:09 AM IST