NEET 2022: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी MBBS की सीटें; देखिए पूरी लिस्ट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:37 PM IST

NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2022 परीक्षा 2022 का रिजल्ट 7 सितंबर को घोषित कर दिया था। इस साल मेडिकल परिक्षा में सफल विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। परिणामों को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने इस वर्ष देश के 16 राज्यों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।

किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी सीटें
 
•    राजस्थान- 700 
•    मध्य प्रदेश- 600
•    कर्नाटक- 550
•    तमिलनाडु- 345
•    गुजरात- 270
•    ओड़िशा- 200
•    आंध्रप्रदेश- 150
•    महाराष्ट्र- 150
•    पश्चिम बंगाल- 100
•    झारखंड- 100
•    पंजाब- 100
•    जम्मू कश्मीर- 60
•    मणिपुर- 50
•    यूपी- 50
 
रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष देश के 16 राज्यों में एमबीबीएस की 3495 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। बता दें कि सबसे ज्यादा सीटें राजस्थान और में बढ़ायी जायेंगी। यह सीटें पुराने मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी।

 

क्यों बढ़ायी जा रही है MBBS की सीटें

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मंडाविया ने लोकसभा में कहा था कि केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया जायेगा। इसके तहत ही एमबीबीएस की सीटें बढ़ायी जा रही हैं।

First Published : September 14, 2022 | 11:58 AM IST