महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हुआ नोएडा का ट्विन टावर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर आखिरकार जमींदोज़ हो गए।  32 मंजिला एपेक्स व 29 मंजिला सियान टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर महज 9 सेकंड में ध्वस्त कर दिया गया। ये ट्विन टावर अब मलबे के ढेर में बदल चुका है। 
 
ट्वीन टावर को गिराए जाने तो लेकर नोएडा से ग्रेनो स्थित परी चौक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।
 
ध्वस्तीकरण के तुरंत धूल से बचने के लिए नोएडा प्राधिकरण पानी का छिड़काव कर रही है। इसके लिए 15 स्मॉग गन, 75 वाटर टैंकर लगे हुए हैं। टावर ढहने के कारण सड़कों पर जमने वाली धूल की सफाई के लिए मिकैनिकल स्वीपिंग से अथॉरिटी सफाई करवा रही है। जिसके लिए 6 मिकेनिकल स्वीपिंग टीमें लगाई गई हैं। सबसे पहले एक्सप्रेसवे को साफ किया जाएगा।  
 
ट्विन टॉवर के पास की सोसाइटियों-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज एवं पार्श्वनाथ सृष्टि सोसाइटी, गेझा, सेक्टर-92, 93, 93ए, 93बी आदि आवासीय क्षेत्रों में निवासियों, बच्चों, बुजुर्गों व सांस के रोगियों को एहतियात के तौर पर मास्क लगाने की अपील की गई है।

First Published : August 28, 2022 | 2:27 PM IST