कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2022 के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना फॉर्म सब्मिट नहीं किया था, उनके लिए एक और मौका है आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने का।
ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक, SSC CGL के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अब 13 अक्तूबर है। उम्मीदवार रात 11 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को अपना आवेदन भेजना है वह तुरंत ही कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर भेज सकते हैं।
बता दें कि आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए भी करेक्शन विंडो 19 और 20 अक्टूबर को खुली रहेगी।
SSC CGL 2022: परीक्षा से जुड़ी जानकारी
बता दें कि SSC टियर-1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा दिसंबर 2022 में होने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और उपक्रमों में ग्रुप बी और ग्रुप सी में करीब 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है।
खबरों के मुताबिक, आयोग नवीनतम अधिसूचना में पदों की संख्या को बढ़ा सकता है।
SSC CGL 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख: 13-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
ऑफलाइन चालान जमा करने की आखिरी तारीख: 13-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
ऑनलाइन फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख: 14-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म सुधार’ की तारीख : 19-10-2022 से 20-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
SSC CGL 2022: आवेदन शुल्क
महिलाओं / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / ईएसएम को छोड़ कर अन्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।