एयरपोर्ट बचाएं एविएशन को क्रैश होने से: पटेल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 7:41 AM IST

नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को विमानों के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में कटौती करनी चाहिए।


इससे विमानन उद्योग को होने वाले नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकेगी। ‘बिानेस स्टैंडर्ड ओपन स्काई समिट 2008’ में पटेल ने विमानन उद्योगों की तमाम परेशानियों का जिक्र किया।

एविएशन इंडस्ट्रीज को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से नकद सहायता मुहैया कराने की बात पर उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा करना संभव नहीं है कि घाटे की भरपाई के लिए सरकार किसी भी कंपनी को चेक जारी करे। पटेल ने कहा कि राज्य सरकार को एटीएफ बिक्री कर को राजस्व उगाही के स्रोत के रूप में नहीं देखना चाहिए।  

First Published : June 25, 2008 | 12:18 AM IST