पीएम मोदी 1 अक्टूबर को लॉन्च करेंगे हाईस्पीड 5G नेटवर्क सेवा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 PM IST

देश में लोग तेज इंटरनेट स्पीड को लेकर काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आपका यह इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि अगले महीने अक्टूबर की 1 तारीख से आप हाईस्पीड नेटवर्क 5G लुत्फ उठा पाएंगे। पीएम मोदी 1 अक्टूबर को प्रगति मैदान से 5G नेटवर्क सेवा की लॉन्चिंग करेंगे।

टेलीकॉम मंत्रालय  द्वारा कराई गई स्टडी के अनुसार 5G नेटवर्क से एविएशन सेक्टर को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने वाली है। 
आईआईटी मद्रास की एक रिसर्च के अनुसार भारत में अमेरिका जैसी कोई समस्या नहीं आने वाली है। देश में टेलीकॉम और नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए कार्य कर रहे हैं।
आइए जानते है क्या है 5G सर्विस?

5G अभी तक की अन्य सभी नेटवर्क सेवाओं से थोड़ा अलग है। क्योंकि यह न केवल स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए बल्कि उद्यमों के लिए भी एक और मोबाइल नेटवर्क होगा।
ऐसा इसलिए है क्योंकि नेटवर्क की अगली पीढ़ी न केवल डेटा गति में बल्कि देरी और थ्रूपुट में भी सुधार लाएगी। कम देरी और हाई थ्रूपुट नेटवर्क को उद्यम उपयोग के लिए आदर्श बनाते हैं।  विशेष रूप से ऑटोमेशन और उससे जुड़े व्यवसायों के लिए यह जरूरी है।

यह यूजर को  हाई स्पीड इंटरनेट  प्रदान करेगा और  मेटावर्स जैसी प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

First Published : September 23, 2022 | 5:14 PM IST