प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:20 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके लिए खुशी और समृद्धि लाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मैं आशा करता हूं कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएं।’’

First Published : October 24, 2022 | 9:05 AM IST