रक्षा निर्यात का बड़ा लक्ष्य : प्रधानमंत्री

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में ‘डिफेंस एक्सपो 2020’ का उद्धाटन करते हुए रक्षा क्षेत्र से 40,000 करोड़ रुपये सालाना निर्यात का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहला ​डिफेंस एक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही है और यह मेड इन इंडिया उपकरण पर आधारित है। मोदी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की धरती से हम दुनिया को भारत की दक्षता और क्षमता की नजीर प्रस्तुत कर रहे हैं।
एक्सपो में भारत के रक्षा उद्योग से जुड़ी 1,300 से ज्यादा कंपनियां, विदेशी मूल उपकरण विनिर्माताओं के साथ संयुक्त उपक्रम वाली कंपनियां, एमएसएमई और 100 से अ​धिक स्टार्टअप अपने उत्पादों को प्रद​र्शित कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि इसमें भारत की क्षमता की झलक पेश की गई है। उन्होंने कहा कि पहली बार 400 से अ​धिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षा बल 101 वस्तुओं की एक सूची जारी करेंगे जिनके आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र के 411 साजो-सामान व उपकरण ऐसे होंगे जिन्हें भारत में ही बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ इससे भारतीय रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।’ उन्होंने कि यह एक अद्भुत ‘डिफेंस एक्सपो’ है क्योंकि पहली बार इसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

First Published : October 19, 2022 | 11:10 PM IST