प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अंतरराज्यीय परिषद का पुनर्गठन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:46 PM IST

देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए काम करने वाली अंतरराज्यीय परिषद का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा छह केंद्रीय मंत्री सदस्य हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 10 केंद्रीय मंत्री अंतरराज्यीय परिषद में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। अंतरराज्यीय परिषद की स्थायी समिति का भी पुनर्गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। प्रधानमंत्री अंतरराज्यीय परिषद के अध्यक्ष हैं, जबकि विधानसभा वाले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को परिषद का सदस्य बनाया गया है।    

First Published : May 24, 2022 | 1:00 AM IST