10 वर्षीय बॉन्ड के प्रतिफल में तेज उछाल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

सरकारी बॉन्ड के प्रतिफल में दो महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय उछाल दर्ज हुई क्योंकि अहम वैश्विक सूचकांक प्रदाताओं ने कहा कि भारतीय बॉन्ड को अब तक उनके प्लेटफॉर्मों पर अब तक शामिल नहीं किया गया है। बॉन्ड की कीमतें और प्रतिफल एक दूसरे के विपरीत दिशा में चलते हैं।  
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी बॉन्ड प्रतिफल को आगे बढ़ाया और रुपये को कमजोर कर दिया क्योंकि देश में महंगाई को लेकर चिंता गहरा गई।
10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल गुरुवार को 7.45 फीसदी रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 9 आधार अंक ज्यादा है। गुरुवार को प्रतिफल में हुई बढ़ोतरी भी 5 अगस्त के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 81.89 पर बंद हुआ जबकि एक दिन पहले यह 81.52 पर बंद हुआ था। 

First Published : October 6, 2022 | 11:12 PM IST