2022 का आखिरी आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के शुरू होने से पहले आधी रात में सूतक काल शुरू हो चुका। इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 की जगह 26 अक्टूबर की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, ये आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
वहीं भारत की बात करें तो ग्रहण नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा।
साथ ही पूर्वी भारत को छोड़कर इस ग्रहण को सारे भारत में देखा जा सकता है। बताते चलें कि इससे पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।
जानें भारत में कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण:
भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण दिखेगा।