स्पाइसजेट के विमान में गड़बड़ी, रास्ते से वापस हुई फ्लाइट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:05 PM IST

स्पाइसजेट के विमान में गड़बड़ी, रास्ते से वापस हुई फ्लाइट
स्पाइसजेट एयरलाइंस का दिल्ली से नासिक जा रहा विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खामी के बाद बीच रास्ते से लौट आया। विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया, ‘स्पाइसजेट के दिल्ली से नासिक जा रहे विमान में बृहस्पतिवार को रास्ते में ही ऑटोपायलट संबंधी खराबी आई जिस वजह से विमान बीच रास्ते से लौट आया।’ उन्होंने बताया कि विमान सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया है। 
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दिल्ली-नासिक विमान में क्रू को ऑटोपायलट प्रणाली में खामी का पता चला जिसके बाद विमान दिल्ली लौट आया। आगे उन्होंने  कहा, ‘विमान ने दिल्ली में सामान्य लैडिंग की और यात्री सामान्य तरीके से उतरे।’ 
इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमानों में खराबी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। विमानन सुरक्षा नियामक ने 27 जुलाई को आदेश दिया था कि एयरलाइन आठ सप्ताह तक अधिकतम 50 फीसदी उड़ानों का संचालन करेगी। 
 

First Published : September 1, 2022 | 2:13 PM IST