संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से मिले प्रधानमंत्री, तीन दिवसीय भारत यात्रा का आज आखिरी दिन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। आज अपनी यात्रा के आखिरी दिन UN प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारियों के मुताबिक मोदी और गुतारेस के बीच लंबी बातचीत चली। आज गुतारेस मोढेरा गांव का भी दौर करेंगे, जिसे हाल में देश का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया था और वह गांव की महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित मोढेरा में सबसे पुराना सूर्य मंदिर है। प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया के एकता नगर में  ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में ‘मिशन लाइफ’ की शुरुआत भी करेंगे।

तीन दिवसीय यात्रा का आज अंतिम दिन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख 18 से 20 सितंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 20222 में दोबारा संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बनने के बाद गुतारेस की यह पहली भारत यात्रा है। इससे पहले वह साल 2018 में भारत की यात्रा पर आ चुके हैं।
 

First Published : October 20, 2022 | 12:13 PM IST