UIDAI ने आधार कार्ड धारक को दी चेतावनी, फ्रॉड से बचने के बताए तरीके

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है, जिसका इस्तमाल सरकारी कामों से लेकर प्राइवेट कामों में भी होता है। ऐसे में कार्ड की सेफ्टी भी बहुत ही अहम मुद्दा है। बता दें कि डिजिटलाइजेशन के कारण साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud)
जैसे मामले भी बढ़ते जा रहे है। हैकर्स नए-नए तरीकों से लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करते रहते हैं। 

फ्रॉड जैसे मामलों को रोकने के लिए  आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को चेतावनी जारी की है। 

आइए, जानते हैं UIDAI ने लोगों फ्रॉड जैसे मामलों से बचने के लिए क्या सलाह दी है…

UIDAI ने ट्वीट के जरिए भारतीय नागरिकों से कहा है कि अगर किसी को शक है कि उसके आधार कार्ड का कहीं गलत इस्तेमाल हो रहा है तो वह आधार के टोल फ्री नंबर- 1947 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। यह सेवा 24×7 तक एक्टिव रहती है। 

इसके अलावा आधार कार्ड धारक help@uidai.gov.in पर भी ईमेल कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि ऊपर दिए गए टोल फ्री नंबर या ईमेल पर आप अपने आधार कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारियां भी जान सकते हैं।

बायोमेट्रिक डिटेल्स को जरूर अपडेट करें
 
UIDAI ने नागरिकों से बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट कराने की सलाह दी है। संस्थान ने कहा है कि जिन लोगों ने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था और इसके बाद से अपडेट नहीं करवाया है तो वह भी तुरंत अपडेट करवा लें। इसके अलावा अपना मोबाइल नंबर भी रजिस्टर कराने को कहा है जो की एक्टिव हो, क्योंकि OTP से लेकर आपके आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ही आएगी। 
 
 

First Published : October 23, 2022 | 9:12 AM IST