Aftermath of Cyclone Remal landfall
Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत अगले चार से पांच दिनों तक लू से लेकर भीषण लू तक से जूझता रहेगा।
उत्तर पश्चिम भारत में अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, देश के कई राज्यों में अगसे चार से पांच दिनों तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं।
इस बीच, भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ (cyclone Remal) ने पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच दस्तक दी, जिससे आसपास के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।
इन जगहों के लिए बढ़ाया गया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट बढ़ा दिया है। हीटवेव के कारण लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Top 10 Hottest Cities: भारत के इन 10 शहरों में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी, देखें लिस्ट
27 मई से 28 मई तक, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू से लेकर गंभीर लू चलने का अनुमान है।
वहीं, 27-30 मई तक जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति होने की भी संभावना है। 28-30 मई तक छत्तीसगढ़; 27-29 मई तक पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ; और 27 मई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ेगी।
तूफान Remal को लेकर भी अलर्ट जारी
चक्रवात रेमल ने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी, इसके बाद आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने लगीं।
चक्रवात ने 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बांग्लादेश और बंगाल को तबाह कर दिया, जिससे बुनियादी ढांचे और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ। IMD के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और इसके और कमजोर होने की उम्मीद है।