इस वक्त कितनी जनसंख्या है पूरी दुनिया की?

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 6:46 PM IST

1. सीएसओ के ताजा संशोधित आकलन के अनुसार 2007-08 में भारत के कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर रही, लगभग-


ए. 2.5 प्रतिशत
बी. 4.5 प्रतिशत
सी. 6.5 प्रतिशत
डी. 8.5 प्रतिशत

2. केनफिना किस बैंक की सहायक संस्था है?

ए. भारतीय स्टेट बैंक
बी. एचडीएफसी बैंक
सी. केनरा बैंक
डी. एचएसबीसी

3. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान सुझाने के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन केंद्र सरकार ने किया था?

ए. बी. एन. श्रीकृष्णा
बी. एम. जे. राव
सी. जी. के. चङ्ढा
डी. के. टी. थॉमस

4. तेल निर्यातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ के किस सदस्य ने तेल उत्पादन में वृद्धि कर एशियाई देशों में तेल का निर्यात बढ़ाने की एकतरफा घोषणा गत जून माह में की है?

ए. ईरान
बी. ईराक
सी. कुवैत
डी. सऊदी अरब

5.  विश्व की जनसंख्या वर्तमान में लगभग कितनी है?

ए. 5.7 अरब
बी. 6.7 अरब
सी. 7.1 अरब
डी. 7.7 अरब

6. विक्टर फुंग जिन्हें इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स(आईसीसी) का अध्यक्ष चुना गया है, वह किस देश के उद्यमी हैं?

ए. हांगकांग(चीन)
बी. द. कोरिया
सी. जापान
डी. मलेशिया

7. खुदरा व्यापार की बिग बाजार श्रृंखला किस समूह की है?

ए. आदित्य बिड़ला ग्रुप
बी. फ्यूचर ग्रुप(किशोर बियाणी)
सी. अनिल धीरूभाई ग्रुप
डी. गोयनका ग्रुप

8. भारत में 35 वां पासपोर्ट कार्यालय जून 2008 में कहां स्थापित किया गया है?

ए. देहरादून
बी. रायपुर
सी. रांची
डी. माजुली(असम)

9. कृषि एवं खाद्य संगठन (एफएओ)द्वारा आयोजित विश्व खाद्य सम्मेलन जून 2008 में कहां हुआ?

ए. जेनेवा
बी. विएना
सी. रोम
डी. न्यूयॉर्क

10. भारत में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला राज्य है-

ए. तमिलनाडु
बी. मेघालय
सी. असम
डी. कर्नाटक

जवाब:-1. बी 2. सी 3. बी 4. डी 5. बी 6. ए 7. बी  8. ए 9. सी  10. डी

First Published : August 26, 2008 | 10:54 PM IST