Categories: बाजार

एसीसी का एकीकृत लाभ 60 फीसदी घटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 5:33 PM IST

सीमेंट निर्माता एसीसी का एकीकृत कर पश्चात लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 60 फीसदी की गिरावट के साथ 227 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कर पश्चात लाभ 569 करोड़ रुपये रहा था। अदाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट के साथ इस कंपनी का अधिग्रहण 10.5 अरब डॉलर में किया है।
ब्लूमबर्ग ने कंपनी का शुद्ध‍ लाभ 296 करोड़ रुपये और राजस्व 4,390 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।
कंपनी का एकीकृत राजस्व तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,469 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 3,885 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के आधार पर राजस्व 0.9 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी दर्ज कर पाया, जो पिछली तिमाही में 4,427 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का लाभ हालांकि पिछली तिमाही के 396 करोड़ रुपये के मुकाबले 42.6 फीसदी घटा। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुपालन करती है।

First Published : July 15, 2022 | 12:02 AM IST