Categories: बाजार

Akasa Air ने चेन्नई से बंगलुरु के बीच शुरू की फ्लाइट्स

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

अकासा एयरलाइन ने नेटवर्क बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा रही है। इसी क्रम में अकासा एयर ने चेन्नई और बंगलुरु के बीच नई फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने चेन्नई को अपने नेटवर्क के पांचवें शहर के रूप में जोड़ा है। इससे पहले मुंबई, अहमदाबाद, कोची और बंगलुरु में अकासा एयर ने फ्लाइट्स की शुरुआत की थी। 

बता दें, देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली अकासा एयर अपनी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा रही है। जिसके लिए फ्लाइट्स के संचालन को कई और नए रूट्स को भी शामिल कर रही है।  

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विवट अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई रूट पर भी अकासा की एक फ्लाइट शुरू हो रही है। ये फ्लाइट इस रूट पर रोज संचालित की जाएगी। वहीं चेन्नई और कोच्चि के बीच भी कंपनी ने 26 सितंबर को नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है।  मौजूदा समय में अकासा एयरलाइन के पास तीन विमान है।  इसकी हर दो सप्ताह में एक नया विमान जोड़ने की योजना है और मार्च, 2023 के अंत तक इसके बेड़े में 18 विमान होंगे। 

First Published : September 12, 2022 | 1:25 PM IST