Categories: बाजार

Credit Suisse के शेयर में 12% की गिरावट, CEO के बयान से मचा हड़कंप

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

स्विट्जरलैंड की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) का स्टॉक पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। क्रेडिट सुईस के शेयरों में लगभग 12 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर में आई भारी गिरावट के बाद यह अपने अब तक के निचले स्तर (All Time Low) पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी हैं। 
क्रेडिट सुईस एसेट क्वालिटी को लेकर झेल रहा दबाव 

क्रेडिट सुईस को लेकर ऐसी खबरें है कि बैंक एसेट क्वालिटी को लेकर दबाव में है। मीडिया में खबरें आ रही हैं कि स्विस बैंक के अधिकारी अपने प्रमुख निवेशकों के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि स्विस ऋणदाता के वित्तीय स्वास्थ्य पर बढ़ती चिंताओं के बीच उन्हें आश्वस्त किया जा सके। एक साल पहले क्रेडिट सुईस का मार्केट कैप 22.3 अरब डॉलर था। लेकिन आज इसकी मार्केट वैल्यू लुढ़ककर 10.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। क्रेडिट सुईस के शेयर 56.2 फीसदी तक गिर चुका है और मौजूदा समय में कंपनी के शेयर की कीमत 3.92 डॉलर हो गई है।   
CDS में 15 फीसदी का आया उछाल

वहीं दूसरी तरफ बैंक के 5 साल का सीडीएस 10 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। यह कंपनी के लिए चिंता का विषय है क्योंकि कंपनी की सीडीएस यानी क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप में 15 फीसदी का उछाल देखा जा चुका है। आपको बता दें कि क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप दर्शाता है कि आगे चलकर कंपनी के डिफॉल्ट होने की संभावना कितनी है। साल की शुरुआत में क्रेडिट सुईस का सीडीएस 57 bps हुआ करता था, जो कि अब बढ़कर 247 bps हो गया है।
 
CEO ने मांगा 100 दिन का समय 
 
क्रेडिट सुईस के सीईओ उलरीच कोईनर (Ulrich Koerner) ने निवेशकों से 100 दिन का समय मांगा है। उलरीच कोईनर 27 अक्टूबर को स्ट्रैटेजिक अपडेट का ऐलान करेंगे। आपको बता दें कि उलरीच कोईनर ने इसी वर्ष जुलाई महीने में क्रेडिट सुईस के सीईओ का पदभार संभाला था। 
 
कंपनी ने स्टाफ को लिखा मेम 
 क्रेडिट सुईस के शेयर में आई रिकॉर्ड गिरावट के बाद कंपनी की ओर से निवेशकों के लिए एक मेमो लिखा गया है। जिसमें लिखा है कि शेयर की कीमत कंपनी की वित्तीय स्थिति को सही नहीं बता रही है। बैंक की मजबूत कैपिटल बेस और लिक्विडिटी पोजीशन है। कई विश्लेषकों का कहना है कि 2016 और 2017 में ड्यूश बैंक की हालात भी क्रेडिट सुईस के जैसी ही थी। मॉर्गन स्टेनली भी 2011 में इस परिस्थिति से गुजरे थे। हालांकि दोनों इस कठिन समय से बच गए।
 
 

First Published : October 4, 2022 | 11:39 AM IST