इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया मार्ट IPO के शेयर को आज अंतिम रूप दिया जाएगा। अगर आप कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल चेन के IPO के लिए बोली लगाई है तो आप अपने स्टेटस को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। IPO आवंटन की जानकारी BSE की वेबसाइट के अलावा IPO रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की जाएगी।
IPO को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया मार्ट के IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। NSE के डाटा के मुताबिक 6.25 करोड़ के शेयर ऑफर के लिए 449.53 करोड़ बोलियां लगी थी। सबसे अधिक IPO 7 अक्टूबर को सब्सक्राइब किया गया था। इश्यू की प्राइस बैंड 56-59 रुपये प्रति शेयर थी।
कब बाजार में होगी लिस्ट
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर 16 अक्टूबर तक ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। जबकि BSE और NSE पर 17 अक्टूबर को लिस्ट किया जाएगा। रिफंड अलॉटमेंट स्टेटस की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।