आज 17 अक्टूबर 2022 को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल चेन फर्म इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग होनी है। ये IPO 4 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों के पास 7 अक्टूबर तक का मौका था। इश्यू को बेहतर रिस्पॉन्स भी मिला। आप को बता दें, अंतिम दिन ये 71.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। NSE के अनुसार, 6.25 करोड़ के शेयर ऑफर के लिए 449.53 करोड़ बोलियां मिली थी।
एक्सपर्ट्स की माने तो कंपनी के शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट IPO के सफल बोलीदाताओं को बड़ी लिस्टिंग प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उनकी राय में कि निवेशकों को इस स्टॉक को लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो में रखने से दूर रहना चाहिए और लिस्टिंग गेन पर टिके रहने चाहिए।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर लगभग 75 से 80 रुपये के स्तर पर शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे-मार्केट में भी कंपनी के शेयर अच्छे खासे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
9 अक्टूबर को कंपनी के शेयर ग्रे-मार्केट में करीब 30 फीसदी प्रीमियम पर थे। जबकि इस रविवार ( 16 अक्टूबर ) को ये आंकड़ा 50 के करीब पहुंच गया। बता दें, कंपनी IPO से जुटाए पैसों का इस्तेमाल नए स्टोर और गोदाम खोलने के साथ-साथ कर्ज चुकाने के लिए करेगी।