Categories: बाजार

एथॉस आईपीओ को मिली कामयाबी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:50 PM IST

लक्जरी घड़ी रिटेलर एथॉस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को आखिरकार पूरे आवेदन मिल गए। इस आईपीओ को कुल मिलाकर 1.03 गुना आवेदन मिले। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 82 फीसदी, एचएनआई श्श्रेणी में 1.48 गुना और संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.06 गुना आवेदन मिले। एथॉस के आईपीओ में 375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं जबकि 97.3 करोड़ रुपये का ओएफएस है। इसका कीमत दायरा 836 से 878 रुपये प्रति शेयर है।
कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 2,050 करोड़ रुपये बैठता है। 2021-22 के लिए सालाना प्रति शेयर आय 9.13 रुपये के आधार पर प्राइस टु अर्निंग मल्टीपल 96.2 गुना बैठता है। मारवाड़ी फाइनैंशियल सर्विसेज नए आईपीओ पूर्व नोट मेंं कहा था, आईपीओ का मूल्यांकन ऊंचा है और कंपनी को अपने मूल्यांकन को सही ठहराने के लिए उच्च बढ़त की रफ्तार पर कारोबार को आगे बढ़ाना जारी रखना होगा।    

First Published : May 21, 2022 | 12:40 AM IST