Categories: बाजार

शेयर बाजारों में और ‘करेक्शन’ की आशंका, साल अंत तक निफ्टी 15,600 अंक पर होगा: बोफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:40 PM IST

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने भारतीय शेयर बाजारों में निवेशकों के लिए आने वाले समय में और अधिक परेशानी का संकेत दिया है।

बोफा का अनुमान है कि दिसंबर तक बेंचमार्क सूचकांक में 10 प्रतिशत का और ‘करेक्शन’ आएगा। ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31 दिसंबर, 2022 तक 15,600 अंक पर रहेगा। इससे पहले बोफा ने जून में निफ्टी के दिसंबर अंत तक 14,500 अंक पर रहने का अनुमान लगाया गया था।

कंपनी ने अपने इस अनुमान में अब संशोधन किया है। बाजारों ने हाल में विदेशी निवेशकों के प्रवाह के साथ निरंतर बिकवाली के बाद कुछ लिवाली देखी गई है। इससे पहले विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजारों से 29 अरब डॉलर से अधिक की निकासी की है।

बोफा के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा, ‘‘हम मौजूदा अस्थिर माहौल और वैश्विक मंदी की चिंताओं को लेकर सतर्क बने हुए हैं।’’ इसके अलावा ब्रोकरेज ने कच्चे तेल की उच्च कीमतों, रुपये में गिरावट और घरेलू मुद्रास्फीति में कमी जैसे कुछ सकारात्मक बातों की ओर भी इशारा किया है।

First Published : August 11, 2022 | 8:21 PM IST