Categories: बाजार

सोने का रेट हुआ कम, जानें कहां कितने में मिल रहा सोना

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:24 PM IST

 मंगलवार को सोने के दाम में 220 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार के शुरुआती कारोबार में सोना (24 कैरेट) का भाव 51,930 रुपये है। वहीं चांदी का रेट भी 400 रुपये प्रति किलोग्राम गिर कर 55,200 रुपये हो गया है। 

वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 51,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव में है वहीं 22 कैरेट सोने का भाव सोने का भाव 47,600 रुपये है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना  52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 22 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम भाव  47,750 रुपये है। 
 
चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव 52,530 और Rs 48,150 रुपये प्रति ग्राम है।

 

First Published : August 23, 2022 | 9:07 AM IST