Categories: बाजार

दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों ने कमर कसी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 6:09 AM IST

मुंबई पर आतंकी हमलों में मारे गए या घायल हुए लोगों के लिए बीमा कंपनियां उनके  इंश्योरेंस क्लेम को पूरा करने केलिए कमर कस रही है।


हालांकि कई लोगों केलिए इन क्लेम के लिए जरूरी कागजात जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड रही है।

भारतीय जीवन बीमा निगम के सूत्र ने कहा कि लगभग 48 घंटे तक चले आतंकवादियों केसाथ मुठभेड़ में मारे गए पुलिस के अधिकारियों और जवानों का बीमा इसने किया था।


सूत्र केअनुसार एलआईसी इन मारे गए जांबाज सिपाहियों और पुलिस अधिकारियों के लिए बीमा के रकम के साथ तैयार हैं।

आतंकवादियों के साथ मारे गए मुठभेड़ में आतंकवादि निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, अतिरिक्त पुलिस आयुत अशोक कामते और मुठभेड़ विशेषज्ञ विजय सालस्कर कर नाम प्रमुख नाम हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम के एक अधिकारी ने कहा है कि मारे गए लोंगों के द्वारा आवश्यक कागजात पेश करने और पुलिस द्वारा मौत की पुष्टि के 24 घंटों के भीतर हम रकम की राशि देने को तैयार हैं।

First Published : December 1, 2008 | 9:21 PM IST