मंगलवार को अमेरिकी मार्केट में तेजी के कारण इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि यूएस फेड की मौद्रिक नीति में अब नरमी रहेगी। अमेरिकी बाजार के नरम आकड़ों और ऑस्ट्रेलिया में ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी ने इसकी उम्मीद बढ़ा दी है।
पिछले दिनों अमेरिका में लेबर की मांग बढ़ी है। अगस्त में जॉब ओपनिंग में कमी के बाद यह पहली बार हो रहा है लेबर की मांग बढ़ रही है।
अमेरिका में महंगाई पर नकेल कसने के लिए पिछले दिनों कई तरह के कदम उठाए गए हैं जिसके कारण अर्थव्यवस्था में मंदी आई है।
रिजर्व बैंक ऑस्ट्रेलिया द्वारा ब्याज दर में कम बढ़ोतरी
बीते दिनों रिजर्व बैंक ऑस्ट्रेलिया द्वारा ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी ने ग्लोबल मार्केट में थोड़ी राहत दी। रिजर्व बैंक ऑस्ट्रेलिया पहला केन्द्रीय बैंक है जिसमें माना कि ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी की जरूरत है। ग्लोबल मार्केट को इसका समर्थन मिला।
मंगलवार को Dow Jones 825.43 अंक की बढ़ोतरी के साथ 30,316.32 के स्तर पर बंद हुआ। अगर Nasdaq Composite 360.97 अंक की बढ़ोतरी के साथ 11,1176.41 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी दिखी तेजी
आज सुबह एशियाई बाजार में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 0.34 फीसदी के बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अगर बात Hang Seng की करें तो वहां 3.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिख रही है। शंघाई मार्केट आज बंद है। MSCI में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बढ़त को देखते हुए दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था अब ब्याज दरों में बढ़ोतरी कम कर सकती है।